पंचायतों में ‘डिजिटल’ प्रगति के लिये प्रथम पुरस्कार से आज नवाजा जाएगा उत्तर प्रदेश

0
565

 

 

 

लखनऊ।  प्रदेश के लिये 24 अप्रैल का दिन बहुत ही यादगार बनने जा रहा है। इस दिन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को देश भर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देंगे। उत्तर प्रदेश को देश भर में डिजिटल क्षेत्र में प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करने पर पहले ई-पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन सभी पंचायतों को भी पुरस्कृत करेंगे जिन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करके देश का नाम रोशन किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए योगी सरकार ने पंचायतों की तस्वीर ही बदल दी है। इसी कारण से पहली बार उत्तर प्रदेश की पंचायतों ने देश भर में नई पहचान बनाई है। पंचायतों में बढ़ती ऑनलाइन सेवाओं, लोगों का इसकी तरफ बढ़ा रुझान और डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्टता ने उत्तर प्रदेश को अन्य राज्यों की दौड़ से अलग करते हुए पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश की उन सभी पंचायतों को पुरस्कृत करेंगे जिन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करके देश का नाम रोशन किया है।

पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, ग्राम विकास को बढ़ावा देने और किसानों के हित में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पंचायती राज मंत्रालय की ओर से 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

29 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण सम्मान से नवाजा जाएगा :
किंजल सिंह ने बताया कि 02 जिला पंचायतों हापुड़ व शामली को दीन दयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार मिलेंगे। प्रत्येक पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान 04 क्षेत्र पंचायतों बर्डपुर जनपद, सिद्धार्थनगर, क्षेत्र पंचायत-नवाबगंज जनपद-उन्नाव, क्षेत्र पंचायत-फिरोजाबाद जनपद-फिरोजाबाद एवं क्षेत्र पंचायत-चमरौन जनपद-रामपुर भी इसमें शामिल हैं। इसमें प्रत्येक पंचायत को 25 लाख रुपये की धनराशी से सम्मनित किया जायेगा। प्रदेश की 29 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिये जाएंगे।

साहबपुर और प्रतापगढ़ को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार :
नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायत-साहबपुर, जनपद-प्रतापगढ़ को चयनित किया गया है। जिसमें रू0 10 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा।

ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार कामेट व इटावा को :
ग्राम पंचायत-कामेट, जनपद-इटावा को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिये चुना गया है। इनको 05-05 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा।

अकबरपुर और जालौन को बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार मिलेगा :
बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार की श्रेणी में ग्राम पंचायत-अकबरपुर, जनपद-जालौन को चयनित किया गया है। जिसमें 05 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा।

Previous articleपश्चिमी क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन
Next articleकोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश की वित्तीय स्थित मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here