यूपी 112 हेल्पलाइन सेवा के पांच कर्मी सहित 22 में कोरोना संक्रमण

0
636

लखनऊ। राजधानी में यूपी 112 हेल्पलाइन सेवा के पांच कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद तत्काल गोमती नगर विस्तार स्थित आपात सेवा 112 मुख्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वही शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 22 लोगों मंे कोरोना की पुष्टि की है, इनमें 17 पुरुष आैर पांच महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्विलांस एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 457 लोगों के सैम्पल लिये गये।
यूपी 112 हेल्पलाइन सेवा के पांच कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के बाद सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम और प्रयागराज कॉल सेंटर में आपात कॉल में कॉल अटेंड करने का निर्णय लिया गया है।

यहां पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद 30 सैम्पल की जांच की गयी, जिसके बाद पांच नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार शनिवार को यूपी 112 हेल्पलाइन के पांच, आलमबाग में 5, इन्दिरानगर में 4 व राजाजीपुरम में 2 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है। निशातगंज स्थित फातिमा हास्पिटल में एक सफाई कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल के संक्रमित हिस्से को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा काकोरी, विवेकखण्ड, विनम्रखण्ड, तेलीबाग व कुर्माचलनगर के एक-एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि की गयी है।

Previous articleकेजीएमयू में कोरोना से महिला की मौत
Next articleगोमती नगर में छह कंटेनमेन्ट जोन बढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here