लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट््िवटर हैंडल पर इस आशय की घोषणा शुक्रवार शाम की गयी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत एक जनवरी 22 से प्रभावी होंगी। इससे पहले राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 31 फीसदी थी , जिसे अब 34 फीसदी कर दिया गया है।
सीएम के ट््िवटर हैंडल से ट््वीट किया गया ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31 प्रतिशत के स्थान पर 34 फीसदी करने का निर्णय लिया है।”
सरकार के निर्णंय से राज्य के करीब 22 लाख कर्मचारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षक आैर पेंशनर लाभान्वित होंगे। सरकार पर मंहगाई भत्ते के भुगतान से जनवरी 22 से जुलाई 22 तक करीब 975 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ेगा। इसके अलावा देखा जाए तो अगस्त महीने से सरकार को बढ़े डीए के तौर पर 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार बढ़ेगा।
राज्य सरकार मंहगाई भत्ते में बढ़ोेतरी केन्द्र सरकार के अनुरूप करती है। बताते चले कि केन्द्र सरकार ने जनवरी 2022 से अपने कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 31 से 34 प्रतिशत यानि 3 प्रतिशत की वृद्धि जनवरी 2022 से बीते मार्च महीने में कर दी थी। मगर यूपी में उस दौरान विधानसभा चुनाव होने के कारण डीए बढ़ाने पर निर्णय नहीं हो सका था।




