लखनऊ । प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ने के साथ ही कोरोना जांच में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है और अब हर रोज करीब दो हजार नमूनों की जांच की जा रही है। सूबे के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने उत्तर प्रदेश को पूल टेसिं्टग की अनुमति दे दी है जिससे एक साथ कई सैम्पल की टेसिं्टग कर स्क्रीनिंग के कार्य में तेजी आयेगी। देश में पूल टेसिं्टग करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेसिं्टग लैब की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। प्रदेश में अब प्रतिदिन लगभग 2,000 सैम्पल टेस्ट किये जा रहे हैं। अब तक 14,242 लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 13,692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
श्री प्रसाद ने कहा कि अब तक 41 जिलों से 550 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं जिनमें से 47 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों में 307 मरीज तब्लीगी जमात के हैं।
प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नं 1800-180-5145 पर टेलीमेडिसिन के जरिये लोगों को टेली कन्सलटेन्सी की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। टेली कन्सलटेन्ट के लिए इच्छुक अवकाश प्राप्त एवं प्राइवेट चिकित्सक भी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आकस्मिक सेवाओं को जारी रखा जायेगा। संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ आदि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




