स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास : स्वामी मुरारी भाई 

0
675
लखनऊ – स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए देश को विकसित बनाने का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब देश का हर नागरिक पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरुस्त हो। इसके लिए आज की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में से कुछ पल अपनी शरीर के लिए भी निकालना बहुत जरूरी हो गया है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्वामी मुरारी भाई ने रविवार को इंदिरानगर में खुशी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उदघाटन करते हुए कही। मुरारी भाई ने सेंटर का अवलोकन करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे सेहत की पूरी तरह से ख्याल रखने के लिए बहुत ही उचित प्रबंध किए गए हैं। इसका फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा ताकि वह अपनी शरीर और मन को स्वस्थ रख सकेंगे। इस अवसर पर खुशी फाउंडेशन की ऋचा द्विवेदी और ज्योति द्विवेदी ने कहा कि सेंटर में एक ही छत के नीचे लोगों को एलोपैथ, होम्योपैथ और आयुर्वेद से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में योगा क्लास शुरू करने की भी उनकी योजना है।
उदघाटन अवसर पर लोगों की नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गयी और दवाएं मुहैया कराई गईं। इस अवसर पर डॉ॰ ए॰ के॰ द्विवेदी, डॉ॰ विनीता द्विवेदी, डॉ॰ आशीष शिवहरे, डॉ॰ शुभ्रा चौधरी, डॉ॰ बृजेश कुमार, डॉ॰ मनीष, डॉ॰ अंजू यादव, डॉ॰ अपर्णा तिवारी और डॉ॰ जनमेजय ,श्री गौतम जी ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उचित परामर्श दिया। इस मौके पर एसबीएल, आर्गेनिक इंडिया, मेडीसिंथ, आरोग्य, एडवेन, बी जैन, ह्वीजेल समेत कई अन्य कंपनियों ने अपने स्टाल भी लगाए, जिन पर लोगों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर प्रभात पाण्डेय, अमिताभ  श्रीवास्तव, एस एन लाल समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
Previous articleविलय के बाद सोमवार को लोहिया संस्थान का आज पहला दिन
Next articleजासूसी में अवर अभियंता पर हो सकती कड़ी कार्रवाई !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here