Advertisement
Home Uttar Pradesh Hathras घटना की CBI से जांच कराएगी प्रदेश सरकार

Hathras घटना की CBI से जांच कराएगी प्रदेश सरकार

0
951

 

 

लखनऊ। हाथरस में एक युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म व उसकी मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की ।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्?य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी आैर डीजीपी हितेष चंद्र अवस्थी हाथरस में पीडित परिवार से मिलने गये थे।
मुख्?यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
इस मामले को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आैर महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जबकि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को वहां जाने वाला है।

Previous articleFine art
Next articleकोरोना से मौत घटी, आज सात मरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here