लखनऊ। सपा सांसद आजम खां की हालत में पहले से कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी वह आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार बुधवार को उन्होंने खाना खाया है और परिजनों से बातचीत भी की है।
मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि सपा सांसद आजम खां को मंगलवार की अपेक्षा कम ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में अभी उनका क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वही उनके बेटे अब्दुल्ला खा की स्वास्थ्य ठीक है।
बताते चलें सीतापुर जेल में बंद
सपा सांसद आजम खा की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर रविवार को उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह खा को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।




