शहर में कोरोना संक्रमण से दो डेथ

0
620

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण से दो मौत हो गयी। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना आइशोलेशन में पहली मौत राजधानी के एलडीए कालोनी में रहने वाले मरीज की हुई है। जब कि दूसरी मौत दिल्ली निवासी युवती है, जो कि रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल होकर भर्ती हुई थी। फिलहाल राजधानी में कोरोना से अब तक 16 मौत हो चुकी है।

केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर के मुताबिक एलडीए कालोनी निवासी 45 वर्षीय पुरुष को कोरोना संक्रमण से 23 जून को भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज को कोरोना संक्रमण के अलावा एक्यूट रेस्पटरी डिस्ट्रेस सिड्रोंम की चपेट में थे। जिसके कारण मरीज शॉक में चले गये थे। लगातार प्रयासों के बाद भी 24 जून की देर शाम को मौत हो गयी। उन्होंने बतायो कि मरीज के परिजनों को कोविड-19 का प्रोटोकॉल बताते हुए शव दे दिया गया है आैर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गयी है।

इसके अलावा केजीएमयू में दिल्ली निवासी 24 वर्षीय युवती को रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल होने कर आज ही सुबह सात बजकर 45 मिनट पर भर्ती किया गया था। इलाज के बाद भी मरीज का मल्टी आर्गन फेल्योर हो गया था। वह शॉक में जाने के साथ ही श्वसन तंत्र ने भी साथ देना छोड़ दिया था। करीब एक घंटे के इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। उन्होने बताया कि कोरोना संदिग्ध मानते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

Previous articleपुलिस के आठ जवान सहित शहर में 39 कोरोना संक्रमित
Next articleदोगुनी होगी कोरोना संक्रमण की जांच : प्रो. नुजहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here