वरिष्ठ काग्रेंस नेता व पूर्व मंत्री नरेश चंद्रा का निधन

0
1098

 

 

 

लखनऊ। वरिष्ठ काग्रेंस नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेश चंद्रा का लम्बी बीमारी के बाद पीजीआई में निधन हो गया। श्री चंद्रा लम्बे अर्से से बीमार चल रहे थे। यह जानकारी उनके निजी सचिव राम चंद्र ने दी।
निजी सचिव राम चंद्र ने बताया कि वरिष्ठ काग्रेंस नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेश चंद्रा ने अपना राजनैतिक सफर 1957 सचिव, संसदीय कार्य प्रदेश काग्रेंस विधान मंडल से शुरु होकर प्रदेश के सूचना, नगर विकास मंत्री तक किया। नगर विकास मंत्री के कार्यकाल में विभिन्न सरकारी योजनाओं को प्रदेश में लागू कराया। इसमें ऐशबाग का ओवर ब्रिाज उनके कार्यकाल में ही बना है। उन्होंने राजधानी में कई महत्व इसके अतिरिक्त श्री चंद्रा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ कर सामाजिक कार्य किया। श्री चंद्रा अपने पीछे परिवार में दो पुत्री व पत्नी छोड़ गये है। उनकी पत्नी डा. पी एल चंद्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुई। उनकी दो पुत्रियां भी डा. नमिता चंद्रा एवं डा. तूलिका चंद्रा है। डा. तूलिका चंद्रा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष तथा ब्लड बैंक की प्रमुख है। डा. तूलिका के पति डा. राजीव अग्रवाल पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन के पद पर तैनात है।

Previous articleओ.एस.एन एकेडमी ने की नए संस्थान की शुरुआत
Next articleकेजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग का मना 109 वां स्थापना दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here