संवर्ग पुनर्गठन को लेकर पीजीआई कर्मी धरने पर

0
559

लखनऊ। खाली पदों पर स्थायी भर्ती, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग और संस्थान की नियमावली वर्ष 2011 के संशोधन समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी शुक्रवार से धरने पर बैठ गए। पीजीआई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रशासनिक भवन में बैठे कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन के ढुलमुल रवैए पर नाराजगी जतायी। महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव और महामंत्री धर्मेश कुमार के साथ धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पीजीआई कर्मचारी महासंघ के महामंत्री धर्मेश कुमार बताते हैं कि संस्थान में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत कई संवर्ग के कर्मियों की पदोन्नति कई साल से लंबित हैं। इसके अलावा संशोधित करियर प्रोन्नयन योजना (एमएसीपीएस), खाली पदों पर स्थायी भर्ती और नियमावली 2011 के संशोधन समेत कई मांगें लंबित हैं।

इस सम्बंध में महासंघ द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश कपूर, सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई मांग पत्र दिए गए। इसके बावजूद  संस्थान प्रशासन ने कोई सुध नही ली। इस सम्बंध में महासंघ ने संस्थान प्रशासन को दिये ज्ञापन में 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। जिसमें उनकी मांगों का निपटारा न होने पर धरने पर बैठने की बात कही थी। जिसके अनुपालन में प्रस्तावित धरने में शुक्रवार को कर्मचारी नेता रेखा मिश्रा, सुनीता सिंह, भीमराज सिंह व सुनील द्विवेदी समेत कई कर्मी शामिल हुए। हालांकि संस्थान प्रशासन कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन गंभीर है। उनकी मांगों को लेकर कार्रवाई चल रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वास्थ्य मंत्री अचानक पहुंचे महानिदेशालय, मचा हड़कम्प
Next articleडाक्टरों ने 2025 तक टीबी खत्म करने का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here