राज्यसभा में भाजपा के नौ और सपा की एक प्रत्याशी निर्वाचित

0
689

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में केन्द्रीय वित्तमंाी अरुण जेटली समेत भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सभी नौ उम्मीदवार आज निर्वाचित घोषित किये गये। समाजवादी पार्टी(सपा) उम्मीदवार जया बच्चन भी चुनाव जीत गयी हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी(बसपा) को करारा झटका लगा है। सपा, कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के समर्थन के बावजूद बसपा के भीमराव अम्बेडकर भाजपा के नौवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल से पराजित हो गये।

भाजपा के अनिल जैन, डा. अशोक बाजपेयी, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, विजयपाल सिंह तोमर, जीवीएल नरसिम्हा और हरनाथ सिंह यादव भी चुनाव जीतने में कामयाब हो गये हैं। मतगणना शुरु होने से पहले बसपा और सपा ने क्रास वोटिंग को लेकर आपत्तियां दाखिल की थीं। इनकी आपत्तियों को संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने उसपर मंथन किया। इनकी आपत्तियों को खारिज किया। इसकी वजह से मतगणना दो घण्टे देर से सात बजे के बाद शुरु हो सकी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसीएम से मुलाकात कर सिंधु सभा ने दिया ज्ञापन
Next articleअज्ञात लोगों ने जूनियर डॉक्टरों से की मारपीट, मचा बवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here