राजधानी में कुल 23 कोरोना संक्रमित

0
679

लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता के अलावा एक डाक्टर परिवार के कुल नौ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये। इन सब को मिला कर राजधानी के अलग – अलग क्षेत्रों में कुल 23 लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ गये है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। नयी गाइड लाइन के अनुसार उन सभी को कन्टेंनमेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवनगर, इंदिरानगर स्थित सेक्टर-8, सेक्टर-10 में संक्रमण से मुक्ति के लिए 3 सदस्यीय 20 टीमों ने जागरुकता अभियान चलाया तथा सैनेटाइजेशन का काम किया। सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 475 लोगों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया।

राजधानी के एक डाक्टर परिवार के नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों का इलाज पीजीआई के कोविड हास्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक सदस्य में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच करायी गयी, तब लगाातर परिजन संक्रमित मिलने लगे। यह सब अलग- अलग दिनों में पीजीआई के कोविड हास्पिटल में भर्ती किये गये है। जहां पर इलाज किया जा रहा है। उधर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वीआईपी क्षेत्र गौतमपल्ली में एक मरीज पाजिटिव मिला है। इसके अलावा इंदिरा नगर में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। यहां एक मरीज सी ब्लाक चौराहे के करीब तथा दूसरा सेक्टर 25 तथा एक क्षेत्र का है। वही कानपुर रोड स्थित स्नेहनगर में दो लोगों को संक्रमण हो गया है। यह लोग पहले से कोरोना मरीज के सम्पर्क में आये बताये जाते है। एलडीए कालोनी के दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले है।

इनकी केस हिस्ट्री पता की जा रही है। इसके अलावा अलीगंज, मौलवीगंज, गोमतीनगर, शारदानगर, रायबरेली रोड स्थित एल्डिको व आलमबाग में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एल्डिको कालोनी का मरीज बैक कर्मचारी है। सीएमओ डा . नरेद्र अग्रवाल ने बताया कि आज 16 मरीजों को कोरोनो संक्रमण मुक्त होने पर डिस्जार्च कर दिया गया है। इनमें केजीएमयू से चार,पीजीआई से दो, एलबीआरएन से तीन, डा. आरएमएल से दो, आरएसएम से पांच मरीज है। इसके साथ ही गोमती नगर का विराज खंड , निराला नगर को कंटेमेंट जोन से हटा दिया गया है। इसके अलावा आज 14 नये कटेंमेंट जोन बनाये गये है। इसके बाद अब राजधानी में कुल 47 नये क टेंमेंट जोन हो जाएंगे।

नये कटेंमेंट जोन… काकोरी, पुलिस लाइन, गोमती नगर का विनय खंड में दो क्षेत्र , विराम खंड, विजय खंड, अलीगंज का सेक्टर ओ तथा सेक्टर एन , नियर जय प्रकाश नारायण इंटर कालेज मोहान रोड , नियर पीएसी गेट न. तीन रहीम नगर नयी बस्ती, राजाजीपुरम 307, आलमबाग नटखेड़ा, प्रेम नगर, स्नेह नगर

Previous articleइलाज कराने आये तो देना होगा कोरोना जांच शुल्क
Next articleपीपीई किट फ्री मिल रही, फिर भी रहे है खरीद, सीएम से शिकायत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here