राजधानी के सभी अस्पताल फुल, अब हज हाउस भेजे जाएंगे मरीज

0
724

लखनऊ। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों में बिना लक्षण वाले मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करना मुश्किल हो गया है। क्योंकि बिना लक्षणों वाले मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के सभी बिस्तर फुल हैं। विभाग सोमवार से बिना लक्षण वाले मरीजों को हज हाउस में भर्ती कर इलाज कराएगा। यही नहीं प्रसाद इंस्टीट्यूट में भी 70 बिस्तर तैयार रखे गए हैं है।

अभी तक बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को राम सागर मिश्रा अस्पताल और लोक बंधु अस्पताल, ई एस आई अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। आंकड़ों के अनुसार इन तीनों अस्पतालों को मिलाकर लगभग 300 बिस्तर हैं। यह तीनों अस्पताल के विस्तर रविवार को फुल हो गए हैं। सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हज हाउस में 1000 बेड तैयार हैं। यहां सोमवार से बिना लक्षण वाले मरीजों को भेजने की तैयारी है। इसी तरह प्रसाद इंस्टीट्यूट में 70 बैड तैयार हैं। कुछ मरीजों को यहां भी भेजा जाएगा। इसके अलावा मोहनलालगंज, निगोहां स्थित इंस्टिट्यूट में भी 100 100 बेड तैयार किए जा रहे हैं। अभी इन दोनों में 50 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य संस्थानों को भी तैयार किया जा रहा है।

Previous articleएक ही परिवार के 17 लोग सहित शहर में172 कोरोना संक्रमित
Next articlePGI : रेजिडेंट डॉक्टर्स आंतरिक मूल्यांकन आदेश निरस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here