रेडियोथेरेपी की जांच में महिला निकली कोरोना संक्रमित 

0
736

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी स्थित रेडियोथेरेपी विभाग में भर्ती महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ  उसके सीधे सम्पर्क में आये एक रेजिडेंट डाक्टर सहित पांच लोगों को क्वारेटाइन कर दिया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डा.मिर्जापुर निवासी 59 वर्षीय महिला  स्तन कैंसर का इलाज करा रही है। मरीज को केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल फेज दो में रेडियो थेरेपी के लिए भर्ती किया गया। जहां पर  लीनियर एक्सीलेरेटर से  रेडियो थेरेपी एक हफ्ता से चल रही है। डाक्टरों का दावा है कि महिला मरीज का इलाज से पहले कोरोना की स्क्रीनिंग हुई थी। उस दौरान कोरोना  संक्रमण के लक्षण नहीं मिले थे, लेकिन सोमवार को थेरेपी से पहले उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण लगने पर जांच करा दी गयी।

मंगलवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर महिला मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए मरीज की रेडियो थेरेपी के बाद दो अन्य मरीजों की रेडियो थेरेपी हुई थी, उन्हें भी चिन्हित किया गया है। इन दोनों मरीजों की भी जांच करायी जा रही है। फिलहाल एक रेजिडेंट डाक्टर, दो टेक्नीशियन, दो मेडिकल फिजिसिस्ट को क्वारेंटाइन में भेज  दिया गया है। इनकी भी जांच कराई गई है। केजीएमयू मीडिया प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद लीनियर एक्सीलेटर मशीन को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। उसे सेनीटाइज किया जा रहा है। ताकि बुधवार दोपहर बाद मशीन को चालू किया जा सके। वर्तमान में लीनियर एक्सीलेटर मशीन पर 35 मरीजों को थेरेपी दी जा रही हैं। अभी तक इस मशीन को सोमवार से शुक्रवार तक ही चलाया जाता था, लेकिन एक दिन बंदी की वजह से शनिवार को भी चला कर मरीजों की थेरेपी की जाएगी। यह सोमवार से शुक्रवार होती है। दो दिन (शनिवार और रविवार) अवकाश रहता है।

Previous articleट्रामा में गंदगी देख भड़के चिकित्सा शिक्षामंत्री लगा दिया 25 हजार जुर्माना
Next articleहोमक्वारेंटाइन से परिवार पर खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here