PUBG और सोशल मीडिया का अंधाधुंध प्रयोग बना रहा बीमार

0
714

लखनऊ-आज के युग को टेक्नॉलॉजी का युग कहा जा रहा है । जहां एक तरफ आधुनिक टेक्नॉलॉजी से लगातार हर क्षेत्र में उन्नति हो रही है और विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है ,तो वहीं दूसरी ओर टेक्नोलॉजी विशेषकर सोशल मीडिया के अत्याधिक प्रयोग से कहीं ना कहीं समाज में कई प्रकार की बुराइयां भी पनप रही है ,जिसका मुख्य रूप से हमारा युवा शिकार हो रहा है । सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग के कारण हमारा युवा अपने लक्ष्य से भटक रहा है और कहीं ना कहीं अत्यधिक सोशल मीडिया पर समय देने से उसका भविष्य अंधकार में जा रहा है।

सोशल मीडिया के अत्याधिक प्रयोग को लेकर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलीम सिद्दीकी ने बताया कि युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर एक नशा सा देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि जब कोई भी काम सीमित सीमा से ज्यादा होने लगे और उसके कारण आपका दिनचर्या प्रभावित होने लगे तो यह साफ तौर पर लक्षण है कहीं ना कहीं आप मनोरोग की ओर बढ़ रहे हैं सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी सीमा में प्रयोग करना हमारे लिए और समाज के लिए लाभदायक है मगर अत्यधिक प्रयोग से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में सोचने और समझने की क्षमता कम हो रही है और कहीं ना कहीं वह दबाव में आकर आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते अलीम सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग युवाओं में बढ़ रहा है यह वरदान नहीं बल्कि हमाररे समाज के लिए धीरे-धीरे श्राप बनता जा रहा है डॉक्टर अलीम ने कहा कि परिजनों के लिए बहुत ही जरूरी है कि वह बच्चों पर विशेष ध्यान दें और मोबाइल फ़ोन से जितना हो सके दूर रखें।

समय-समय पर टेक्नॉलॉजी वाले गेम आते हैं जो कि विशेषकर युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनते हैं और युवा समेत अन्य वर्ग के लोग खूब दिलचस्पी के साथ खेलते भी इसी प्रकार इन दिनों PUBG खेल देखा जा रहा है जिसे युवा अत्यधिक खेल रहे हैं जिसको लेकर डॉक्टर अलीम ने कहा कि जिस दिलचस्पी के साथ और अपनी पढ़ाई या काम का नुकसान करके लोग pub g खेल रहे हैं यह बहुत ही ज्यादा हमारे समाज के लिए घातक साबित हो रहा है डॉक्टर अलीम ने कहा कि pub g को सिर्फ एक खेल तक सीमित रखें। मनोरंजन के लिए थोड़ी देर के लिए खेला जाए तो ठीक है मगर जिस प्रकार ये खेल युवाओं के मस्तिष्क पर हावी हो रहा है, इससे हमारे युवा समाज को काफी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि माता पिता को बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि मोबाइल फोन का किस प्रकार प्रयोग कर रहे हैं सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं अभिभावकों को बच्चों पर जरूर नजर रखनी चाहिए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू में दबाव के बाद जासूसी प्रकरण की सौपी जांच
Next articleपुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल, खिल उठे चेहरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here