प्रदेश में 26 अक्टूबर से डायल 100 की जगह 112 नम्बर

0
618

लखनऊ। प्रदेश में 26 अक्टूबर को 100 नम्बर आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर के स्थान पर 112 नम्बर में बदल दिया जायेगा। अपर पुलिस महानिदेशक (डायल 100) असीम अरुण ने रविवार को यहां यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायल 100 के स्थान पर भारत सरकार ने 112 नम्बर को पुलिस आपातकालिन हेल्पलाइन नम्बर के रूप में स्थापित करने का निर्णय किया गया है। यह नम्बर सभी राज्यों में चरणबद्ध ढंग से प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 112 नम्बर के साथ-साथ 100 नम्बर भी इस्तेमाल में रहेगा, क्योंकि 112 नम्बर से परिचित होने में लोगों को अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि 112 नम्बर तकनीकी रूप से अकिंत उन्नत नम्बर है । इसे, फायर, एम्बुलेंस जीवन रक्षक एजेंसियों(एसडीआरएफ) की सेवा प्राप्त की जा सकेंगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू कार्यपरिषद की शिकायत पहुंची राजभवन
Next articleहार्ट और गॉल ब्लेडर स्टोन की एक साथ सर्जरी कर दिया जीवन दान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here