लखनऊ । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 606 नये केस मिले हैं तथा11 आैर लोगों की मौत हो गयी है। प्रदेश में अब तक 660 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग बढ़कर 22147 हो गये हैं। अब राज्य में 6679 एक्टिव केस ही रह गये हैं। रविवार को राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 606 नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल 22147 मामले हो गये हैं। उनके अनुसार उनमें 14808 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 6679 है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब रोजाना 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही है। अब तक 684296 नमूने जांचे जा चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 66.87 फीसद पहुंच गयी है।
उधर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को आगरा 11, मेरठ 21, गौतम बुद्धनगर 82, लखनऊ 43, कानपुर 29, गाज़ियाबाद 60, सहारनपुर 2, फिरोजाबाद 2, मुरादाबाद 9, वाराणसी 15, रामपुर 10, जौनपुर 2, बस्ती 2, बाराबंकी 8, अलीगढ़ 4, हापुड़ 10, बुलंदशहर 23 , सिद्धार्थनगर 7, अयोध्या 2, गाजीपुर 1, आजमगढ़ 12, बिजनौर 21, प्रयागराज 5, संभल 9, बहराइच 1, संत कबीर नगर 2, प्रतापगढ़ 1, मथुरा 10, सुलतानपुर 5, गोरखपु10, मुजफ्फरनगर 4, देवरिया 3, रायबरेली 4, अमरोहा 2, अम्बेडकर नगर 2 , बरेली 10, इटावा 23, हरदोई 2, महाराजगंज 1, फतेहपुर 3, कौशाम्बी 3, कन्नौज 1, शामली 5, बलिया 1, जालौन 5, बलरामपुर 3, भदोही 7 , झांसी 15, चित्रकूट 1, मैनपुरी 5, मिर्जापुर 6, फर्रुखाबाद 7, उन्नाव 3, बागपत 17, एटा 2, हाथरस 1, मऊ 12, चंदौली 2, कानपुर देहात 2, कासगंज 24, कुशीनगर 4 , सोनभद्र 4 व हमीरपुर में 3 कोरोना के नये केस मिले हैं। बीते 24 घण्टे में प्रदेश में झांसी 2,बरेली, नोएडा, कानपुर, मेरठ, इटावा,गोरखपुर, संभल, गाजीपुर व मुरादाबाद में कोरोना से एक-एक की मौत हो गयी।












