लखनऊ । अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विन संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 16 प्रसवोत्तर महिलाओं को संस्थान के निदेशक प्रो. ए.के. त्रिपाठी, स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. यशोधरा प्रदीप तथा चिकित्सा अधीक्षक डा. सरिता सक्सेना द्वारा मातृ दिवस का सार्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं तथा प्रसवोत्तर महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य की देखरेख का परामर्श कोविड-19 के समय उन्हें शोसल दूरी तथा हाथ की सफाई व मास्क की उपयोगिता सहित गर्भ एवं प्रवस, नवजात शिशु की देखभाल, टीकाकरण आैर गर्भनिरोधक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




