आईपीएस सुजीत पांडेय सीबीआई से लेकर पुलिस महकमे में कई अहम जिम्मेदारी बखुबी निभा चुके हैं।
आपको बता दें की सुजीत पाण्डे मूल रुप से भागलपुर (बिहार) के रहने वाले हैं जो 1994 बैच के आईपीएस हैं। इनके पिता बिहार कैडर में आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। सुजीत पांडेय सीबीआई में सात साल तैनात रहे हैं। सुजीत पांडे बॉम्बे ब्लास्ट, नंदी ग्राम समेत अन्य कई बड़े बम ब्लास्ट मामलों में मुख्य रूप से काम किया है। वहीं अगर बात करे ,तो उत्तर प्रदेश की 12 से अधिक जिलों की कमान संभाल चुके हैं। सुजीत पांडेय आईजी एसटीएफ का चार्ज भी संभाल चुके हैं। साथ ही कुछ जानकारों के मुताबिक पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के समय में कुछ अंदरूनी विवाद के चलते आईपीएस सुजीत पांडेय को साइड लाइन कर दिया गया था और आईजी टेलीकॉम की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। हालांकि सुजीत पांडे के पिछले कार्यकाल को देखते हुए अब बतौर कमिश्नर राजधानी लखनऊ में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.