पीजीआई में 4 घंटे इलाज के बाद मुलायम सिंह डिस्चार्ज

0
609

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के चलते बुधवार की शाम को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। पीजीआई विशेषज्ञों के अनुसार श्री यादव को सांस लेने में समस्या के साथ ही पेट दर्द आदि कई दिक्कतें बनी थी। श्री सिंह के पीजीअाई पहुंचने पर उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे। वह हर पल विशेषज्ञ डाक्टरों से जांच रिपोर्ट व चल रहे इलाज का अपडेट ले रहे थे। लगभग चार घंटे तक चले इलाज व गहन जांच पड़ताल के बाद विशेषज्ञ डाक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

शाम को पीजीआई पहुंचे श्री सिंह को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल इमरजेंसी-दो में भर्ती कर गहन जांच -पड़ताल तथा इलाज शुरू कर दिया है। यहां पर डॉक्टरों ने श्री सिंह का ईसीजी, ब्लड प्रेशर व अन्य विभिन्न गहन जांच सहित ब्लड की कई करायी गयी हैं। इसके साथ ही गैस्ट्रो, पल्मोनरी समेत कई विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम ने उनका इलाज शुरू दिया। डॉक्टरों का कहना है कि तबियत में सुधार न होने की स्थिति में लगभग चार घंटा तक चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पीजीआई निदेशक डा. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को पेट में दिक्कत के साथ भर्ती किया गया था। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने उनकी जांच करके इलाज किया आैर तबियत में सुधार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleछात्राओं से अभद्रता कर रहे मेडिकोज को प्राक्टर ने पकड़ा
Next articleबच्चों पर दें ध्यान, कही डायबिटीज के यह लक्षण तो नही…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here