लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में 20 नये मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें फैजाबाद रोड क्षेत्र में पांच, ठाकुरगंज में पांच, एलडीए कालोनी में चार, पीएसी में तीन, मड़ियाव में एक, स्टेट बैक इस्टीट्यूट आफ लर्निग में एक, राजाजीपुरम में एक मरीज शामिल हैं। फैजाबाद रोड स्थित चिनहट क्षेत्र स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में एक परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। पति-पत्नी व दो बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इसी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में एक टीवी चैनल के पत्रकार भी कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं। इस अपार्टमेन्ट में रहने वाले एलआईसी कर्मी में कोरोना के लक्ष्ण मिले।
ऑफिस में ही इनकी जांच की गयी आैर रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद एलआईसी कर्मी की पत्नी व दो बच्चों भी कोरोना संक्रमित पाये गये। यह परिवार इस अपार्टमेंट के ए ब्लाक में रहता है। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने इस ब्लॉक को सील कर लिया। वही ठाकुरगंज में भी एक परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। एलडीए कालोनी में चार आैर पीएसी के तीन जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है। दूसरी तरफ मड़ियॉव क्षेत्र में पल्टन छावनी में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी है। इसके अलावा स्टेट बैक इस्टीट्यूट आफ लर्निग में एक तथा राजाजीपुरम में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि की गयी है।




