पांच निजी अस्पताल कई यूनिट तथा फार्मेसी बंद

0
664

लखनऊ। राजधानी में कोरोना के संक्रमण बढ़ने के साथ ही पांच निजी अस्पताल के अलग- अलग यूनिट के साथ ही एक फार्मेसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इन अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया गया था। वही एक निजी अस्पताल स्थित फार्मेसी संचालक के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी बंद करवा दिया गया है। मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों और स्टॉफ की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर गाइडलाइन के अनुसार कोरोना की जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि मेडोक्स हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल के साथ ही इसकी अवध फार्मेसी, ऐरा हॉस्पिटल की एक यूनिट, मेदांता की एक यूनिट के अलावा शेखर हॉस्पिटल की यूनिट बंद की गई हैं। बताते चले कि राजधानी के निजी अस्पतालों को पहले भी कई बार मरीज और कर्मचारी संक्रमित मिलने पर बंद कराया जा चुका है। इन अस्पतालों की यूनिट में कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती करके इलाज किया गया था। सीएमओ के आदेश के बाद अस्पताल के उस भाग को बंद करके सेनिटाइज किया जा रहा है। यहां पर मरीज को रख कर इलाज किया गया था। सेनिटाइज कराने के साथ अगले 24 घंटे के लिए यह हिस्सा बंद रहेगा। मरीज के संपर्क मे आए लोगों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ उनको क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।

Previous articleनया निर्देश : एक मरीज मिला, तब भी बनेगा कटेंमेट जोन
Next articleइलाज कराने आये तो देना होगा कोरोना जांच शुल्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here