लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को पहली बार 64 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। राजधानी में 25 पीएसी के जवान तथा प्रमिका लाइफ इश्योरेंस में 11 कर्मी एक साथ संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना के कुल 64 मरीज हो गये है। स्वास्थ्य विभाग ने 475 नमूनों की करायी थी, जिसमें 64 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिग के आधार पर 516 लोगों के नमूने एकत्र करके केजीएमयू जांच के लिए भेजे गये है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कुल 43 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। इनमें केजीएमयू से दो, एलबीआरएन से 23, ईएसआई हास्पिटल से 18 मरीज है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीएसी की 10वीं बटालियन बाराबंकी के जवान चार दिन पहले ही राजधानी आये थे आैर यह चारों राजेंद्र नगर स्थित डीएवी कॉलज में बने शिविर में रुके थे। बताते है कि इस चारों जवानों के रूकने के बाद कुछ जवानों को सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण लगने लगे। पीएसी अफसरों ने तत्काल इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर 40 जवानों के नमूने लिए गए, जिनमें 25 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएवी कॉलेज में लोग बड़ी संख्या में टहलने आते हैं। जवानों के संक्रमण से तीन स्थानीय लोग भी संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। क्षेत्र के लोगों कोरोना संक्रमण फैलने से दहशत व्याप्त हो गयी हैं।
उधर हजरतगंज के शाहनजफ रोड स्थित प्रमिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 11 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण मिला है। यहां पर कुछ कर्मचारियों को सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर क र्मचारियों की जांच में संक्रमण का पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सम्पर्क में आने वाले लोंगों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है। वही आलमबाग स्थित गौतमपल्ली में नेता प्रतिपक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के यहां का कुक भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसे लोक बंधु हास्पिटल में भर्ती काराया गया है। वही केजीएमयू के संक्रामक रोग यूनिट में तैनात एक कर्मचारी को कोरोना पाजिटिव निकले से वहां पर हड़कम्प मच गया है। सम्पर्क के लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गय है। जब कि पीजीआई, कमांड अस्पताल व मलिहाबाद सीएचसी की एक-एक स्टॉफ नर्स भी कोरोना संक्रमित मिली है।
यहां पर तैनात नर्सो की यूनिट को बंद करा कर सेनिटाइजेशन करने के साथ लोगों के नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेज दिये गये है। इंदिरा नगर के बी ब्लाक में रहने वाले एसटीएफ में तैनात पुलिसकर्मी के परिवार के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें पत्नी, बच्चे व अन्य परिवारीजन लोग है। आठ एक ही परिवार के मिलने के बाद क्षेत्र में लोग डरे हुए है। इसके साथ ही कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। रजनीखंड, रश्मिखंड, शारदा नगर व अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वीआईपी रोड स्थित कृष्णा पल्ली व गीतापल्ली में दो लोग संक्रमित मिले। महानगर के दो अपार्टमेंट में कोरोना संक्रमित मिले हैं। मौलवीगंज और मड़ियांव में एक-एक मरीज मिले हैं। सीएमओ डा. नरेद्र अग्रवाल ने बताया कि जिस क्षेत्र में कोरोना के मरीज मिल रहे है वहां पर अन्य लोगांें की भी जांच करायी जा रही है। इसके साथ ही गाइडलासन का पालन किया जा रहा है।
राजधानी में बढ़े 22 कटेंमेंट जोन, कु ल 69 संख्या पहुंची
बुधवार को आशियाना के सेक्टर जी एलडीए कालोनी, 569 का क्षेत्र, डी वन, 188 ए रजनी खंड तथा शारदानगर बंगला बाजार, मड़ियाव की पल्टन छावनी, कैसरबाग के निकट मौलवीगंज, इंदिरा नगर में सी 2031 क्षेत्र, सेक्टर 17 का क्षेत्र , सेक्टर 25, बी ब्लाक, पीजीआई क्षेत्र में तेलीबाग का राजीव नगर, एल्डिको कालोनी महानगर का ट्रिनटी स्कवायर तथा आशा अपार्टमेंट मंदिर मार्ग, नाका क्षेत्र का बलन्ट स्कवायर मवैया, डीएवी इंटर कालेज, वजीरगंज क्षेत्र में मशकगंज, आलमबाग में गौतमपल्ली क्षेत्र के दो, कृष्णापल्ली , गुडम्बा क्षेत्र का कल्याण पुर , मलिहाबाद का कसमंडी कला,












