लखनऊ। लोक भवन स्थित पूर्व प्रधानमंाी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को आमजन के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। सरकारी प्रवक्तार ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में लोक भवन स्थित पूर्व प्रधानमंाी श्री वाजपेयी की प्रतिमा आमजन के दर्शनार्थ खोल दिया गया ।
आज पहले दिन यहां सेंट फ्रांसिस कॉलेज के कक्षा चार के छाा मास्टर मोहित श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंाी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पिछले माह 25 दिसम्बर को प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी ने लोक भवन में श्री वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया था। लोक भवन स्थित श्री वाजपेई की प्रतिमा का आज से प्रत्येक रविवार पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक के दर्शन कर सकेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




