लखनऊ – किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग में दो पूर्व विभागाध्यक्षों के सम्मान में गुजराल-भार्गव स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपस्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस, लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कपूर द्वारा गुर्दे तथा मूत्र तंत्र से संबंधित बीमारियों के इलाज में आधुनिक प्रगति एवं शोध पर जानकारी देते हुए कहा कि नयी दवा आैर तकनीक का विकास हुआ है। इससे इलाज में मरीज को जल्द राहत मिलती है आैर क्वालिटी आफ में सुधार हो सकता है।
डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि प्राचीन काल में औषधियां प्राय: वनस्पतियों तथा यदा-कदा जंतुओं के अंगों द्वारा विकसित की जाती थी। परन्तु अब विशेष औषधियों कोे सृजित किया जा रहा है। उदाहरण स्वरूप कुछ वर्ष पहले अमाशय के घाव अथवा पुरूषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना का इलाज केवल शल्य चिकित्सा द्वारा संभव था। परन्तु अब इन बीमारियों को औषधियों द्वारा नियंत्रित उपचार किया जा सकता है।
इस दौरान विभाग द्वारा एमडी, एमबीबीएस एवं बीडीएस के फार्माकोलॉजी परीक्षा में शीर्ष अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विभाग द्वारा क्लीनिकल फार्माकोलॉजी प्रोजेक्ट एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता बरती गई। इस अवसर पर क्लीनिकल फार्माकोलॉजी प्रोजेक्ट तथा प्र्रोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विनीता दास, डीन, फैकेल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेस, डॉ. मधुमति गोयल, डीन, फैकेल्टी ऑफ नर्सिंग, आशुतोष कुमार, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग तथा अन्य गणमान्य चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











