नाला का गंदा पानी फैला सकता है बच्चों में संक्रमण

0
736

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाल रोग विभाग में बेसमेंट में भर रहा नाले के पानी की निकासी न होने के कारण संक्रमण फैल सकता है। मेडिसिन विभाग में भरे गंदे पानी के कारण बाल रोग विभाग की सीढ़ियों तक बदबू आ रही है। इससे तीमारदार परेशान है। उधर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसएन शंखवार का दावा है कि बेसमेंट में पानी निकालने के लिए पम्प लगाया गया है आैर सफाई करायी जा रही है।

बाल रोग विभाग के बेसमेंट में मेडिसिन विभाग के डाक्टरों के चैम्बर में पिछले पांच दिन से नाला का पानी उफना रहा है। इस कारण विभाग को बंद कर दिया गया है। विभाग को बंद करने के बाद अंदर भरे पानी के कारण रिकार्ड खराब होने लगे है। नाले का पानी न निकाल पाने के कारण बेसमेंट को बंद कर दिया गया है। गंदा पानी जमा होने के कारण मच्छर, कीड़े आदि बढ़ने लगे है। आलम यह है कि लोग बेसमेंट की सीढ़ी की ओर बदबू व कीड़ों के डर से जाने से कतराते है।

वहां के लोगों का कहना है कि नाले के पानी की निकासी न होने के कारण संक्रमण फैलने का आशंका बन गयी है। लोगों का कहना है कि बाल रोग विभाग के प्रथम तल पर शिशुओं का आईसीयू भी है। उधर केजीएमयू प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण मेडिसिन विभाग के डाक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार का कहना है कि पानी को निकालने के लिए पम्प को लगाया गया है। सफाई भी करायी जा रही है।

Previous articleडा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत
Next articleकोतवाली समेत 21 संस्थानों में मच्छर के लिए नोटिस जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here