मुरादाबाद में स्वास्थ्य टीम पर हमला

0
728

लखनऊ। मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीज की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोलते हुए जमकर पथराव किया और डॉक्टरों की टीम को बुरी तरह घायल कर दिया। नागफनी क्षेत्र के इस मामले में जब पुलिस में हस्तक्षेप किया, तो पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ी तोड़ दी गई इसके साथ ही 2 एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त कर दी गई है। घायल डॉक्टर और पैरामेडिकल की टीम का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है और क्षेत्र में धरपकड़ चल रही है।

वहीं इस घटना को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया है और हमला करने वालों पर एनएसए लगाने के साथ ही क्षतिग्रस्त किए गए सामान की कीमत भी उन्हीं से वसूल करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी दल बल के साथ पहुंच गए हैं। बताया जाता है इस क्षेत्र में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसख्ती से ऐसे रुकेगा कोरोना, यह है केंद्र की गाइडलाइन
Next articleकेजीएमयू: ट्रामा सेंटर जांच कमेटी आज सौंपेगी रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here