मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन धूम धाम से मना

0
725
न्यूज । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81 वा जन्मदिवस धूमधाम से समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाया गया । समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह में उदय प्रताप सिंह के साथ मुलायम सिंह ने केक काटकर जन्मदिन मनाया । मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे । मंच पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अहमद हसन समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे
मुलायम सिंह यादव ने केक काटने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में यहां युवा मौजूद है….आप लोगों ने हमारा जन्म दिवस मनाया और इतना सम्मान दिया इससे हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है ….. मुलायम सिंह ने कहा कि आज राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लोग एक दूसरे के खिलाफ करते है़… उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता गरीब लोगों का इसी तरह से जन्मदिन मनाए…….और उनका सहयोग करें तो उनका जन्म दिवस मनाने का उद्देश्य सफल होगा…..नौजवानों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान सेना और पुलिस में जाते हैं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं और आप भी नौजवान हैं जो आगे चलकर मुलायम सिंह बनेंगे और शांति व्यवस्था में अपना योगदान दें…..उन्होंने कहा कि आप आकर हमसे मिलिए हम आपको बताएंगे आगे कैसे पढ़ना है….मुलायम सिंह यादव ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को गरीब और किसानों की सहायता करने और उनके लिए कार्य करने की भावना जगाई…..

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू से सिर्फ 5 गावो में 150 लोगो की हुई मौत:अजय लल्लू
Next articleसीएम करेंगे लोहिया संस्थान के नये एकेडमिक ब्लाक का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here