लखनऊ । मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत अब पहले से बेहतर है। उनका माइनर सर्जरी के बाद अब वह आईसीयू में विशेषज्ञो की देखरेख में भर्ती है। राज्यपाल लालजी टंडन का हाल-चाल लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेंदाता अस्पताल पहुंचे। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को यहां मीडिया को बताया कि शनिवार को भर्ती किए गए टंडन की हालत अब बेहतर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल के बुलेटिन के मुताबिक टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी आैर बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी, जिसके लिए उनका गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के बाद पेट में रक्त का रुााव बढ़ जाने के कारण उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के अनुसार ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद उनकी बुखार आैर पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।




