एमपी राज्यपाल लालजी टंडन पहले से बेहतर, लेकिन वेंटीलेटर पर

0
681

लखनऊ। सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों के कारण दो दिन पहले राजधानी मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन का इमरजेंसी आपरेशन के बाद हालत अब पहले से बेहतर का दावा जरूर है, लेकिन विशेषज्ञ डाक्टरों के अनुसार वह वेंटीलेटर पर भर्ती हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मेंदाता पहंुच कर लाल जी टंडन के हाल चाल की जानकारी ली।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने यहां मीडिया को दी जानकारी में बताया कि शनिवार को भर्ती किए गए लाल जी टंडन की हालत तो बेहतर है, लेकिन उन्हें आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। अस्पताल के बुलेटिन के मुताबिक टंडन को बीते 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी आैर बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी। पेट में ब्लडिंग बढ़ जाने के कारण उनका इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। सर्जरी के बाद टंडन को आईसीयू में वेंटीलेटर पर विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद उनकी बुखार आैर पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। फिलहाल टंडन अभी सघन इलाज में हैं। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।

Previous articleलोहिया संस्थान में शार्ट सर्किट से लगी आग
Next articleराजधानी में आज 55 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here