सांसद आजम खान की तबियत खराब,आईसीयू में शिफ्ट

0
646

 

 

 

 

 

लखनऊ‌। सपा नेता और सांसद आजम खान की सोमवार शाम को तबियत और खराब हो गयी। जानकारी के अनुसार उनका कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा और हालत गंभीर होने पर उन्हें क्रिटिकल केयर टीम ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मेदांता हॉस्पिटल से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार भर्ती सांसद आजम खान को वर्तमान में उन्हें दस लीटर प्रति मिनट के प्रेशर से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी, जिसके बाद आईसीयू में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।
बताते चलें इससे पहले सपा नेता व सांसद को आजम खान और उनके बेटे अबुद्ल्ला आजम को रविवार रात नौ बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया। बताते चलें सांसद आजम खान और और उनके बेटे दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है।

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि रविवार को रात 9 बजे समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आज़म खान और उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला खान कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के लिए भर्ती हुए। रविवार को आजम खान को मॉडरेट इंफेक्‍शन बताया गया था और उन्हें 4 लीटर ऑक्सीजन के प्रैशर पर रखा गया था।

Previous articleकमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण
Next articleकोरोना मरीजों का संक्रमण 1274

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here