वेंटिलेटर पर रखा गया

0
667
Pratikatmak Chitra

न्यूज। उन्नाव में बलात्कार के बाद आग के हवाले की गई पीड़िता की हालत बहुत नाजुक हो गयी है। बिगड़ती हालत को देखते हुए विशेषज्ञ डाक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पीड़िता का इलाज कर रहे डाक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताते चले कि पीड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली लाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  अस्पताल में ‘बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी” विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने कहा, ”मरीज की हालत बहुत गंभीर है आैर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।”” उन्होंने कहना है कि पीड़िता के महत्वपूर्ण अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता को बिना वक्त गंवाए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से अस्पताल तक ”ग्रीन कॉरीडोर”” बनाया था। सफदरजंग अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा, ” हमने मरीज के लिए अलग आईसीयू कक्ष बनाया है। चिकित्सकों का एक दल उसकी हालत पर लगातार नजर रख रहा है।””
पुलिस ने बताया कि बलात्कार पीड़िता जब अदालत जा रही थी, तभी बलात्कार के दो आरोपियों समेत पांच लोगों ने उसे कथित रूप से आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू वैक्सीन का काम शुरुआती दौर में
Next articleसर्जरी के लिए यह करना पड़ा, जांच नहीं हो रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here