लखनऊ में पारा चार डिग्री तो मुजफ्फरनगर में दो डिग्री

0
756

 

 

 

लखनऊ । प्रदेश में कोहरा,गलन भरी ठंड और शीतलहर कम होने की संभावना कम होने के कोई आसार नहीं दिख रहे है, बल्कि अगले 24 घंटे में ठंड के तेवर और तेज होने का आशंका जतायी गयी है।

राज्य के ज्यादातर इलाकों में बफीर्ली हवाओं और गलन के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम तक आंका जा रहा है। कम से कम सात जिलों मे पारा आठ डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। मुजफ्फरनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड और कोहरे से कई स्थानों पर जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों के रेंग रेंग कर चलने से कई स्थानो पर जाम जैसे हालात देखे जा रहे है। दिन ढलते ही सड़कों और बाजारों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि गर्म कपड़ों और इलेक्ट्रिक उपकरण बेचने वाली दुकानों पर चहल पहल है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पश्चिम के इक्का दुक्का इलाकों में प्रचंड ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। मुरादाबाद,वाराणसी,प्रयागराज और झांसी मंडल में दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढोत्तरी दर्ज की गयी जबकि अन्य स्थानों पर ठंड के तेवर में कोई कमी नजर नहीं आयी। गोरखपुर,अयोध्या,लखनऊ,बरेली,मुरादबाद, मेरठ,प्रयागराज और कानपुर मंडल में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो राज्य में सबसे अधिक है। लखनऊ,बरेली,वाराणसी,अयोध्या, प्रयागराज, मेरठ मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान महज दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।
अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आने के आसार है।
————————

Previous articleKGMU : डबल फाउंडेशन डे पर मेधावियों को मिलेंगे 132 मेडल्स
Next article विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनेगा खादी के कपड़े से बनेगा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here