लखनऊ – अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। हुसैनगंज के एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह के साथ केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पं. नानक शरण शर्मा ने किया। संरक्षक पं. एलआर शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पं. रंजन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दानपाल शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा समेत अन्य प्रदेश अध्यक्ष व सचिवों को शपथ दिलाई।
नानक शरण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश भर से पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यों, समाज के युवाओं के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की गई। यह जानकारी पं. मनोज कुमार शर्मा और पं. अतुल कुमार शर्मा ने दी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
congratulation…Nu TIEEM.