महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
वीर शिरोमणि श्रद्धेय श्री महाराणा प्रताप जी की 486वीं जन्म जयंती
लखनऊ।महाराणा प्रताप सेना के तत्वावधान में आज प्रेक्षागृह विश्वेशरैया हाल राजभवन के सामने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार प्रभात त्रिपाठी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर व्यापक प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला, बताया कि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। इतिहास हमारे लिए आगे चलने के लिए मार्गदर्शन करता है।
पटना से आए हुए प्रोफेसर राणा सिंह ने कहा कि इस देश को सैकड़ों साल पूर्व विदेशी शत्रुओं से जो आजादी मिली है उसमें महाराणा प्रताप का बहुत बड़ा योगदान किया उन्होंने अपना जीवन देश के लिए बलिदान किया उनके त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ी को बताना है। धनंजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने पहले ही हिंदुत्व का परचम लहरा दिया था, हमारी आने वाली पीढ़ी भी महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चले। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के उपाध्यक्ष व महाराणा प्रताप सेना के मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। सभी युवाओं को सोशल मीडिया मोबाइल से दूर रखने पर जोर दिया।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के टेक्निकल सलाहकार अजीत कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप को देश के लिए बहुमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम में के के सिंह, अमन अग्रवाल, धनंजय सिंह, आकाश सिंह, प्रांशु, दुर्गेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन के विक्रम राव ने किया।




