इंद्रप्रस्थम: महाकुंभ 2019 में तीर्थयात्रियों के लिए एक अनन्त अनुभव प्रतीक्षा कर रहा है

0
1663

लखनऊ – 2019 में महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को आनंदपूर्ण तरीके से ठहराने और सुखद अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) और हितकारी प्रोडक्शंस एंड क्रिएशंस (हाई-एंड कार्यक्रमों में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी) ने दैविक कंज्‍युमेट सर्विसेज के सहयोग से ”इंद्रप्रस्थम- अनन्‍त काल का शहर (सिटी ऑफ इटरनिटी)” पेश किया है, जो कुंभ मेले के इतिहास में पहली बार हो रहा है। अनन्‍त टेंट शहर (इटरनल टेंट सिटी) में कुंभ 2019 की यात्रा करने वाले व्यक्तियों, परिवारों और छोटे समूहों के लिए एकांत और सुविधा प्रदान की जाएगी। यात्रियों के लिए टेंट और विला की बुकिंग की सुविधा प्रदान करने वाली इस अनुभव-संचालित इकाई की आधिकारिक वेबसाइट- www.kumbhtentcity.com है जिसको लखनऊ के रेनैस्संस होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान (21 सितम्‍बर, 2018 को) लॉन्च किया गया।

”इंद्रप्रस्थम- अनन्‍त काल का शहर (सिटी ऑफ इटरनिटी)” के तत्वावधान के अंतर्गत पर्यटकों को अत्री (डीलक्स), अंगिरस (सुपर डीलक्स), और गौतम (सूट) के रूप में वर्गीकृत किए गए विशाल और विलासमय टेंट और विला में से चुनना होगा; इनका किराया ₹10,000 से शुरू होता है। कार्यक्रम में टेंट में आवास का प्रोटोटाइप भी प्रदर्शित किया गया था।

बुकिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते हुए उत्तर प्रदेश की माननीय पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कहा,कुंभ केवल एक विरासत कार्यक्रम ही नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक महत्‍वपूर्ण है; यह व्यापक समाज का एक भाग है जो हमारे देश के प्राचीन मूल्यों और सनातन धर्म की महिमा को दर्शाता है। हर बार जब कुंभ का आयोजन किया जाता है तो हमारे राज्य में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उभरती है। 2019 के साथ-साथ आने वाले वर्षों में हम पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को बेहतर और उन्नत अनुभव प्रदान करने की आशा करेंगे और हर किसी के लिए सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।”

टेंट के प्रोटोटाइप का अनावरण करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन के अपर मुख्‍य सचिव एवं महानिदेशक श्री अवनीश कुमार अवस्‍थी, आई.ए.एस. ने कहा, ‘’इंद्रप्रस्थम- अनन्‍त काल का शहर (सिटी ऑफ इटरनिटी) कार्यक्रम के समीप आने के साथ-साथ उम्मीदें आसमान छूने लगी हैं क्योंकि कुंभ वास्तव में वैश्विक कार्यक्रम में विकसित हो रहा है। हमें आशा है कि इस शुभ कार्यक्रम से हमारे राज्य के समग्र पर्यटन परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस बार राज्य सरकार को कुंभ 2019 में 15 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की भारी उम्‍मीद है।”

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएक बार फिर राजीव मलिक ने केजीएमयू का परचम विश्व पटल पर लहराया
Next articleगोरखपुर को 36 परियोजनाओं की सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here