लखनऊ में एएसपी ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
971

लखनऊ – एक राष्ट्रीय चैनल में पत्रकारिता में अपने तेवर दिखाने के बाद तेजतर्रार, खुशमिजाज एटीएस  में तैनात एएसपी राजेश साहनी ने अपने कार्यालय में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचानक इस घटना से पुलिस महकमे में  हड़कंप मच गया है । सभी  इस आत्महत्या पर  चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार  इस खुशमिजाज अधिकारी को ऐसा क्यों करना पड़ा।

पुलिस महकमे मे अपनी अच्छी छवि और बेहतर काम के लिए जाने जाने वाले राजेश साहनी की मौत पर पूरा पुलिस महकमा हतप्रभ हैं। लखनऊ में सुसाइड करने वाले आईपीएस राजेश साहनी नौकरी में आने से पहले राष्ट्रीय चैनल में पत्रकारिता भी कर चुके है। पटना बिहार के निवासी व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले  साहनी अपने विद्यार्थी जीवन मे एक  होनहार छात्र थे। फिलहाल इस अधिकारी के आत्महत्या के कारणों की अभी पता नही चल सका हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अभी कारणों पर मौन साधे हुए हैं तफ्तीश जारी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअभद्रता व छेड़छाड़ करने वाले गिरफ्तार
Next articleपुलिस और बाउंसर की सुरक्षा में काम करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here