लखनऊ चिड़ियाघर के पास तेज आवाज वाले पटाखे नहीं जलाने की अपील

0
626

लखनऊ – बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़यिाघर) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आस-पास रहने वाले लोगों से वन्य जीवों के हित में तेज आवाज वाले पटाखे नहीं जलाने की अपील की है। प्राणि उद्यान के निदेशक आर के सिंह ने आज यहां बताया कि चिड़यिाघर के अधिकारी और कर्मचारियों ने आस-पास रहने वाले लोगों के घर जाकर जागरूक किया कि दीपावली पर तेज आवाज वाले पटाखे न चलायें। राकेट अथवा ऐसे पटाखे जो ऊपर जाकर फटते हों, न चलायें। ऐसे पटाखों से प्राणी उद्यान में वन्यजीवों को हानि पहुंचने का खतरा है। यदि चलायें भी तो कम आवाज के पटाखे चलायें।

उन्होंने बताया कि अधिक पटाखे,फुलझड़ी आदि चलाने से पर्यावरण में प्रदूषित तो होता है । प्राणि उद्यान के वन्यजीवों को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आप लोगों से अनुरोध है कि ईको ग्रीन दीपावली मनायें और पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करें। वन्य जीवों एवं पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए हम सभी पटाखे रहित दीपावली मनायें, जिससे हमारे साथ-साथ वन्य जीव एवं पर्यावरण सुरक्षित रहेंगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार दीपावली की रात आठ से दस बजे दो घंटे ही पटाखे जलाने के निर्देश दिए हैं। रात दस बजे के बाद पटाखे जलाने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआंगनबाड़ी केन्द्र बनेंगे प्री-प्राइमरी स्कूल, तीन साल के बच्चों को मिलेगा प्रवेश : योगी
Next articleदीपावली पर तमाम तरह के उपहारों से सजे बाजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here