लॉरी में दीवार गिरी, 3 मजदूर घायल एक गंभीर

0
1230

लखनऊ .किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कार्डियोलॉजी के दूसरे फ्लोर पर दीवार गिरने से दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। दीवार गिरने की सूचना से वहां पर अफरा तफरी मच गई . आनन फानन में दोनों मजदूरों को मलबे से निकालकर बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि घटना के दौरान मजदूर वायरिंग का काम कर रहे थे । उसी समय सेकेंड फ्लोर पर एक निर्माणाधीन दीवार गिर गयी। दो मजदूरों में से एक को हल्की चोटें आई जिसके बाद उनका प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया। वही मोहम्मद वकील नाम के मजदूर की हालत गंभीर है। उसका इलाज ट्रामा के न्यूरो सर्जरी वार्ड में चल रहा है।

बता दें कि मोहम्मद वकील जरवल, बहराइच के निवासी हैं। ट्रॉमा सेंटर में मौजूद मोहम्मद वकील के रिश्तेदार जावेद ने बताया कि उन्हें करीब साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर आये। फिलहाल अभी उनकी हालत गंभीर है। सिर में काफी गंभीर चोट आई है। मोहम्मद वकील का परिवार बहराइच से आ रहा है। ट्रॉमा सेंटर की ओर से परिवार को सूचना दे दी गयी है।

कैजुएलिटी के इंचार्ज डॉ. धीरेंद्र पटेल ने बताया कि मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे न्यूरो सर्जरी वार्ड में भेज दिया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां के रजिस्टार के हुआ चेस्ट पेन
Next articleडायबटिक रेटिनोपैथी कराये इलाज, नहीं जा सकती है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here