Lohia Institute: बच्चों का अत्याधुनिक नेत्र क्लीनिक शुरू

0
652

 

 

 

 

 

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की समस्याओं की निजात के लिए नेत्र क्लीनिक शुरू की गयी है, जो कि अपने में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस सुविधा के द्वारा बच्चों में होने वाली आँख की बीमारियों का निदान किया जायेगा। संस्थान के निदेशक प्रो़.सोनिया नित्यानन्द ने नेत्र क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।

 

 

 

 

 

विभाग में डा. प्रोलिमा ठक्कर जो कि इस क्षेत्र में अनुभवी प्रशिक्षित एवं नेत्र चिकित्सक के नेतृत्व यह सुविधा प्रारम्भ की गई है। संस्थान के निदेशक प्रो़.सोनिया नित्यानन्द, चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह एवं विभागाध्यक्ष डा. शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन मे चिकित्सा हेतु आने वाले बच्चों के नेत्र रोग के निदान एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी तथा निदान में सहायक होगा।

 

 

 

 

 

केन्द्र में विशेष तकनीक सेे बच्चों में होने वाले नेत्र रोगों का परीक्षण एवं उपचार किया जायेगा, जिसमें बच्चों में होने वाली लगभग आँख सम्बन्धी सभी बीमारियों जैसे अपवर्तक त्रुटियाँ, एंबीलिया जन्मजात मोतियाबिन्द, जन्मजात ग्लूकोमा, जन्मजात पीटोसिस, जन्मजात नासोलैक्रिमल डक्ट रूकावट और समसपूर्वता की रेटिनोपैथी की जाँच और प्रबन्धन तथा बच्चों एवं वयस्क दोनों में भेंगापन के प्रबन्धन एवं उपचार हेतु उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Previous articleलोहिया संस्थान: बनेगा अत्याधुनिक न्यूरो साइंस सेंटर
Next articleभगवान का दूसरा रूप डाक्टर: मुख्य सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here