लखनऊ। बेटे को पांच माह से तलाश करते-करते बुजुर्ग पिता थक हार चुका था। उसे बुधवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मिलने के बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। बेटे को देखते ही उसे गले से लगाया, तो बेटा भी अपनों का अहसास पाते ही पिता का बांहों में समा गया। मानसिक तौर से बीमार बेटे को तलाशने हुए बुजुर्ग पिता पांच महीने पुलिस थाने का परिक्रमा कर रहा था। उधर केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग ने भी इस लावारिस मरीज का इलाज करने के साथ ही परिजनों से मिलाने में एड़ी चोटी लगा दी थी।
न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. बीके ओझा ने बताया कि जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को उन्नाव जिले के केदारखेड़ा गांव के रामचंद्र का मानसिक रूप से कमजोर बेटा 700 रुपयों लेकर गायब हो गया था। परिजनों ने तलाशा आैर कहीं न मिलने से पुलिस में भी बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पांच महीने की तमाम कोशिशें के बाद भी उन्हें बेटा नहीं मिला पाया। इस बीच मगंलवार को पड़ोसी ने बताया कि उनका बेटा के केजीएमयू में भर्ती है। इसकी जानकारी मिलते ही वह भागते हुए बुधवार सुबह ही पिता बेटे को लेने केजीएमयू पहुंच गए। यहां पर बेटे को सही सलामत देख अपने आंसुओ को रोक नहीं पाये। उन्होंने बेटे के इलाज करने वाले सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल का शुक्रिया कहा और कहा कि अगर उनके बेटे की इन लोगों ने इलाज नहीं किया होता तो आज बेटा सामने न होता। बेटे को अपने साथ ले गए।
डा. ओझा के मुताबिक इस मरीज को 20 दिसंबर को दुघर्टना के बाद गंभीर हालत में केजीएमयू के न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। मोहनलालगंज इलाके में हुई दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लावारिस मान कर स्थानीय पुलिस की मदद से केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उसकी जबड़े की हड्डी पूरी तरह टूटी हुई थी, सिर में गंभीर चोट थी। हालत इतनी गंभीर थी कि बचने की उम्मीद बेहद कम थी। उन्होने बताया कि जबड़े के फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए दंत संकाय के विशेषज्ञों की मदद ली गई। सर्जरी कर जबड़े को ठीक किया गया। जब उसे होश आया तो पता चला के युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसे घर तक पहुंचाने के लिए केजीएमयू के डॉक्टरों व स्टाफ ने एड़ी चोटी लगा दी। यहां तक जानकारी के आधार पर स्टाफ उसका घर ढूंढने सीतापुर तक गया था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




