किशोरियों का बनेगा हेल्थ कार्ड

0
837

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर आठ मार्च से 22 मार्च तक पूरे प्रदेश में पोषण पखवारा मनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। आठ मार्च को प्रदेश के सभी एएनएम सब-सेंटर पर किशोरी दिवस मनाया जाएगा और प्रत्येक किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार और चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिवों के अलावा सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दे दिया है।

कार्यक्रम में हर किशोरी का हेल्थ कार्ड जारी करना, 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप करना और खून की जांच भी शामिल हैं। इस कार्य में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम की मदद ली जाएगी। किशोरियों को उनके हीमोग्लोबिन के स्तर को बताने के साथ ही उसे उनके कार्ड में भी दर्ज किया जाएगा। इस दिवस पर खून की जांच रिपोर्ट के आधार पर किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

स्कूल न जाने वाली किशोरियों की जांच एएनएम द्वारा उप केंद्र पर प्रातः कालीन सत्र में किया जाएगा। स्कूल जाने वाली सभी किशोरियों की भी ऊंचाई, वजन और खून की जांच एएनएम सब सेंटर पर होगा। सेंटर पर संबन्धित आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम के साथ ही पोषण सखी की भी उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। आठ मार्च को इस कार्य को विधिवत संचालित किया जाये, ताकि किशोरियों को एनीमिया से मुक्त किया जाये। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश की 15 से 19 साल की किशोरियाँ सबसे ज्यादा एनीमिया की गिरफ्त में हैं, जिनकी तादाद 53.7 फीसद है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएंटीबायटिक के विकल्प में यह थेरेपी है सफल
Next articleअगर यह किया तो 40 वर्ष से कम में हो सकता कोलोरेक्टल कैंसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here