किसानों ने सड़क जाम कर किया शवासन

0
848

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाराबंकी में किसानों ने फैजाबाद-लखनऊ राज्य मार्ग को जामकर कर दिया आैर उसके सड़क पर ही शवासन किया। उनका मांग है कि मध्य प्रदेश में किसानों पर हुए गोलीकाण्ड का विरोध करते हुए दोषी अधिकारियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए।

भारतीय किसान यूनियन झंडे तले हजारों किसानों ने फैजाबाद-लखनऊ राज्यमार्ग को जाम किया। सड़क पर ही शवासन करके मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिछले दिनों किसानों पर की गई फायरिंग के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने से कई किलोमीटर तक जाम लग गया था।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मानमनौव्वल के बाद भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। दस सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मंदसौर में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग के दोषी अधिकारियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाये, घटना की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) से कराई जाय, किसानों को उनकी फसलों और सब्जियों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर उसकी खरीददारी सुनिश्चित की जाय।

आन्दोलन के दौरान किसानो पर दर्ज सभी मुकदमें वापस हों, देश भर में किसानों द्वारा लिये गये कर्ज को पूर्णतया माफ किया जाये और किसानों को ब्याज रहित दीर्घकालीनकर्ज दिया जाये। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाये, कानपुर और कुशीनगर के किसानो को जेल से रिहा किया जाये।

Previous articleयहां दवा में है गोलमाल
Next articleबाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करे- जिलाधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here