KGMU : जल्द ही लगेगी अत्याधुनिक 3 टेस्ला MRI ,शासन ने दी हरी झंडी

0
660

 

 

 

 

 

लखनऊ । प्रदेश एवं अन्य राज्यों के मरीजों के बीमारी की अत्याधुनिक जाँच हेतु 3 टेस्ला एम०आर०आई० की मशीन शीघ्र ही संस्थान किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में लगने जा रही है ।

 

 

किंग जार्ज चिकत्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले०ज० (डा०) बिपिन पुरी ने प्रदेश सरकार से अपने अत्यन्त प्रयासों से अत्याधुनिक एम०आर०आई० की स्थापना हेतु अनुमति प्राप्त कर ली है ।

 

 

इस कार्य के लिए रेडियोडायग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष तथा विभाग के समस्त शिक्षकों ने कई वर्षों तक भरपूर प्रयत्न किया। इस मशीन के लगने से समस्त शिक्षकों को शोध कार्य में मदद मिलेगी । चिकित्सा विश्वविद्यालय बनने के 20 वर्षों के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को 3T एम०आर०आई० मशीन मिली है। यह मशीन चिकित्सा शिक्षा,शोध एवं रोगियों के उपचार में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

 

 

रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष (डा०) नीरा कोहली ने अपने सभी संकाय सदस्यों के साथ कुलपति ले०ज० (डा०) बिपिन पुरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुलपति के अथक प्रयासों एवं प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है कि शीघ्र ही चिकित्सा विश्वविद्यालय में यह उच्च कोटि की स्थापित हो जाएगी।

Previous articleयहां कोविड से मौत की जांच में 80 प्रतिशत नमूनों में ओमीक्रोन
Next article-Kgmu Opd में ज्यादा मरीजों को मिलेगा इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here