लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी अस्पताल- फेज दो में भर्ती वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश का हाल चाल लिया। यहां पर मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों बात चीत करके डाक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वहां भर्ती चल रहे दो अन्य मरीजों को देखने पहुंचे आैर उनके स्वास्थ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘ गोपालजी” भी थे।
केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल -फेज दो स्थित क्रिटक ल केयर मेडिसिन विभाग में वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश (94) करीब एक सप्ताह से भर्ती चल रहे है। उन्हें श्वास लेने में दिक्कत के साथ ही कार्डियक व ब्लड प्रेशर की समस्या है। उनके भर्ती होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को देखने के लिए शाम को लगभ चार बजकर 45 मिनट पर केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल- फेज दो पहंुचे। यहां पर उन्होंने वरिष्ठ संघ प्रचारक ओम प्रकाश से काफी देर बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने उनके परिजन से बातचीत की आैर वहां पर मौजूद कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट व क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डा. वेद प्रकाश को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने वही पर भर्ती दो अन्य मरीज पुष्पा व केदारनाथ को देख कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विभाग प्रमुख डा. वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिटकल केयर मेडिसिन विभाग की चिकित्सा व्यवस्था की प्रशंसा की। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने भी विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि केजीएमयू के बेस्ट विभागों में क्रिटकल केयर मेडिसिन जाना जाता है। डा. वेद प्रकाश ने बताया कि 94 वर्षीय ओम प्रकाश को कई दिक्कतें है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ ही ब्लड प्रेशर कम भी हो जाता है। इसके साथ ही कार्डियक की दिक्कत है। उन्हें पहले ही पेसमेकर लग चुका है। उनका इलाज वह खुद आैर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम कर रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.