लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर वन में न्यूरो, आर्थो व जनरल सर्जरी व अन्य सभी प्रकार की सर्जरी करने के लिए पॉलीट्रामा आपरेशन थियेटर शुरू कर दिया गया है। यहां पर सभी प्रकार के आपरेशन के लिए एक आपरेशन थियेटर में सभी संसाधनों से सुसज्जित होंगे। बृहस्पतिवार को पॉली ट्रामा आपरेशन थियेटर में जबड़े की सर्जरी की गयी, जो कि अभी तक डेंटल यूनिट में मरीज को ले जाकर सर्जरी की जाती थी।
आज की गयी जबड़े की सर्जरी –
ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. हैदर अब्बास ने बताया कि सेंटर प्रथम तल पर ही बनाया गया है। यहां पर बने पॉली ट्रामा आपरेशन थियेटर में बृहस्पतिवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग के जबडे की इंजरी थी। यह सर्जरी मैक्सिकोफेशियल विभाग के प्रमुख व डीन डा. शादाब मोहम्मद के निर्देशन में कि या गया। आपरेशन में मुख्य रूप से डेंटल की डा. आम्या अग्रवाल व डा. अरुनेश तिवारी थे। इनकी टीम ने बुजुर्ग जबड़े का आपरेशन करके उसको ठीक किया। अभी तक मरीज के जबड़े का आपरेशन ट्रामा सेंटर में अन्य इंजरी का इलाज करने के बाद डेंटल यूनिट में किया जाता था। अब जबड़े का आपरेशन भी ट्रामा सेंटर में ही किया जाएगा।
डेंटल यूनिट के चिकित्सा अधीक्षक डा. यू एस पाल ने बताया कि पॉली ट्रामा आपरेशन थियेटर के शुरू होने से किसी भी मरीज को वेंटिग में नहीं रहना पड़ेगा। डा. अब्बास ने बताया कि कुलपति प्रो. रविकांत के निर्देश पर पॉलीट्रामा आपरेशन थियेटर में सभी प्रकार की सर्जरी करके की सुविधा मौजूद होगी। आर्थो, न्यूरो से लेकर सभी प्रकार के आपरेशन किये जा सकेंगे।











