कड़ाके की सर्दी रहेगी जारी

0
800

लखनऊ। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है आैर आने वाले कुछ दिनों तक इससे राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इस दौरान चुर्क एक बार फिर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया यह सामान्य से 5 डिग्री कम था।

इसके अलावा बहराइच में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, गाजीपुर में 4 डिग्री, बांदा में 4.2 डिग्री, मुरादाबाद में 4.8 डिग्री आैर लखीमपुर खीरी, कानपुर तथा फतेहपुर में 5.2-5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बदली छाई रहने या बारिश होने का अनुमान है, लिहाजा सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद हाल-फिलहाल नहीं है।

राजधानी लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोक भवन में रविवार को अटल की प्रतिमा सभी देख सकेंगें
Next articleकौन हैं नए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे और कैसा रहा है इनका पुराना कार्यकाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here