Pgi का 38 वां स्थापना दिवस, आज

0
976

 

 

 

 

लखनऊ ।  संजय गांधी पीजीआई 14 दिसंबर को अपना 38 वां स्थापना दिवस मनाएगा। मुख्य सचिव एवं संस्थान के अध्यक्ष, आई ए एस राजेंद्र कुमार तिवारी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्थापना दिवस समारोह कोविड प्रोटोकॉल को अपनाते हुए हाइब्रिाड मोड में आयोजित किया जाएगा।

 

संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमन संस्थान के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे।
इस वर्ष का स्थापना दिवस व्याख्यान कछार हॉस्पिटल एवं रिसर्च केंद्र, सिलचर, असम के निदेशक एवं पद्मश्री प्रो. रवि कन्नन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। प्रो. रवि कानन ने किलपॉक मेडिकल कॉलेज, चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

उन्होंने करीमगंज, डूमा, हसाओ व अन्य जिलों में सेटेलाइट सेंटर स्थापित किए हैं, जिससे ऐसे रोगियों को उसी स्थान पर उपचार प्राप्त हो सके। उन्हें 2013 में महावीर पुरस्कार व 2020 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डा. कन्नन वीडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा पीजीआई से जुड़ेंगे।
इस दौरान शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15 शोध वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्थान परिवार के अन्य सदस्यों को विभिन्न श्रेणियों में डॉक्टर (डी एम, एमसीएच, एम डी) स्टाफ नर्स व तकनीशियन को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Previous articleबालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर व यह अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव
Next articleओमीक्रान से इस देश में हो सकती है इतनी मौतें…!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here