लखनऊ- योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन साल में 40 लाख रोजगारों का सृजन करना है. इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है.इस समिट का लक्ष्य यूपी को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारने का है, पीएम मोदी हमें विकास के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकास की राह में आगे बढ़ाना है तो रास्ता यूपी से ही होकर जाता है.
योगी ने बताया कि अगले 3 साल में 40 लाख लोगों का रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.औद्योगिक लाइसेंस के लिए जल्द डिजिटल क्लीयरेंस की व्यवस्था करने की योजना है. CM योगी के अनुसार ग्रीन ऊर्जा को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस समिट में हमारी मुख्य फोकस एग्रो, डेयरी, फूड प्रोसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बड़े क्षेत्रों पर है. पिछले 11 महीने में कानून का राज स्थापित किया है, हमारे प्रदेश में से 10 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, लखनऊ में मेट्रो चल रही है.
कानपुर-मेरठ में मेट्रो का काम चल रहा है, वहीं गोरखपुर और वाराणसी में भी मेट्रो का काम आगे बढ़ाया जा रहा है. योगी के अनुसार देश की सबसे बड़ी युवा ऊर्जा यूपी में मौजूद है. उनके सपने को भी साकार करने की कोशिश हो रही है.
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




