लखनऊ । सीतापुर रोड मड़ियांव स्थित चन्द्रा हॉस्पिटल पर इमरजेंसी में तत्काल इलाज न करने से मरीज की मौत हो जाने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि मरीज का एक्सीडेंट होने पर निकटतम चन्द्रा हास्पिटल लाया गया था। जहां पर तत्काल प्राथमिक इलाज करने का अनुरोध किया गया। मरीज की हालत गंभीर होने के बाद भी लगभग बीस मिनट तक इलाज में ही हीलाहवाली की जाती रही आैर उसके बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
बुधवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मड़ियाव निवासी नर्सिंग की शिक्षका अमिता मिश्रा प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपने शिक्षण संस्थान कुर्सी रोड गुडम्बा अपनी स्कूटी नम्बर यूपी 32 जे एच 2787 से जा रही थी।
इस बीच सीतापुर की ओर से आ रहे तेज गति से आ रहे वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए मडियांव पुल ढाल के पास पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोग निकट के स्थित चन्द्रा हॉस्पिटल में ले गये। इसके बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों से घायल के ईलाज़ हेतु काफी मिन्नते की उसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज नहीं शुरू किया और वही 20 मिनट तक टाल मटोल करते रहे, जिससे घायल की स्थित लगातार खून निकलने के कारण और भी गंभीर हो गयी, जिसके बाद परिजनों द्वारा ऑटो से घायल को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टरों ने अमिता मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.



